{"_id":"619fda8d45b0fe712443d2fe","slug":"training-for-smc-in-garur-garud-news-hld4456841139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलसारी में सामुदायिक विकास का प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलसारी में सामुदायिक विकास का प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन
गरुड़ के मैगड़ीस्टेट में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करते एसएमसी सदस्य। संवाद
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। न्याय पंचायत तिलसारी और मैगड़ीस्टेट में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) से जुड़े अभिभावकों और शिक्षकों को सामुदायिक सहभागिता का पहले चरण का तीन दिनी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विविध जानकारी दी गई।
राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल उड़खुली के प्रधानाध्यापक शंकर टम्टा ने शिक्षा के विकास के लिए समुदाय की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए घर और स्कूल एक-दूसरे के पूरक हैं। इसके लिए दोनों जगह अच्छे वातावरण की जरूरत है।
तिलसारी के शिविर में संतोष कुमार, गंगा देवी, मंजू वर्मा, विमला, कमला आदि रहे। उन्होंने इस शिविर की सराहना की। कहा कि इस प्रकार के शिविर होते रहते चाहिए।
विज्ञापन
केएस खाती राइंका मैगड़ीस्टेट में नोडल अधिकारी और प्रधानाचार्य कुलदीप कोरंगा ने सेलाबगड़, नरसिंहचौरा, रौल्याना, मैगड़ीस्टेट, जूनियर हाईस्कूल रौल्याना के 36 एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर नीरज पंत, समन्वयक गोकुल भट्ट ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उनके क्रियान्वयन में सहयोग मांगा।