{"_id":"5742015a4f1c1b7818690d58","slug":"traffic-jams-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ के चलते मालरोड में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ के चलते मालरोड में जाम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 23 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। पटवारी भर्ती के पेपर छूटने के कुछ मिनटों बाद ही घरों को लौटने के लिए अभ्यर्थी, परिजन केमू, रोडवेज, टैक्सी स्टैंडों में पहुंचने लगे थे। दिन के समय रोडवेज की किसी भी रूट में बस सेवा नहीं है। इसके चलते सैकड़ों अभ्यर्थी बस की प्रतीक्ष में केमू स्टेशन में जमा हो गए।
विज्ञापन
इससे मालरोड में 1:30 बजे से दो बजे तक जाम भी लग गया। एसपी अव्वल सिंह रावत, कोतवाल पीएल वर्मा, पीसी भट्ट समेत काफी संख्या में पहुंचे यातायात, पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन