फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic Jam in Doonagiri Road

Almora News: दुधोली के कलमठ में फंसी पर्यटकों की बस

Thu, 23 Mar 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Doonagiri Road
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि मंदिर के दर्शन करने जा रहे दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं की बस यहां दुधोली स्थित केएमवीएन विश्राम गृह के पास निर्माणाधीन कलमठ में फंस गई। सुबह साढ़े सात बजे से फंसे दर्शनार्थी दोपहर सवा 12 बजे तक करीब पांच घंटे तक वहीं फंसे रहे। जेसीबी से मलबा हटाने पर ही जाम खुल सका।
विज्ञापन

द्वाराहाट-दूनागिरी मोटर मार्ग पर दुधोली के पास कुमाऊं मंडल निगम का विश्राम गृह है। यहीं पास में कलमठ बनाया जा रहा है। इन दिनों बाएं कलमठ का निर्माण चल रहा है लेकिन दाहिने कलमठ की ओर स्थित चट्टान का मलबा गिरने से कलमठ धंस गया। पहली नवरात्र पर मां दूनागिरी के दर्शन को दक्षिण भारत से दर्शनार्थियों की बस कीचड़ में धंस गई। मशक्कत के बावजूद बस नहीं निकल सकी। इससे वहां जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दुधोली प्रधान प्रतिनिधि पूरन चंद आगरी, उपप्रधान भूपेंद्र सामंत, रतखाल प्रधान नंदन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को सूचना दी। मंगलीखान आदि क्षेत्रों से द्वाराहाट आने वाले वाहन भी वहीं फंसे रहे। बाद में लोनिवि की जेई श्वेता कर्दम मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जेसीबी बुलाकर मलबा हटाया। तभी सवा 12 बजे क्रेन से बस को निकाला जा सका। पांच घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों यात्री और पर्यटक फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed