फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic jam in Almora

अल्मोड़ा और आसपास की सड़कों की दशा सुधरेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Almora
अल्मोड़ा। शहर और आसपास की सड़कों की दशा जल्द सुधरेगी। लोनिवि प्रांतीय खंड की ओर से करीब चार करोड़ रुपये लागत से पांच सड़कों में डामरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

सरकार से एलआर साह मार्ग, लिंक मार्ग, धारानौला मार्ग, लोअर माल रोड से होली एंजिल तक और रानीखेत मार्ग से हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग के लिए करीब चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

लोनिवि ने पूर्व में कुछ सड़कों में डामरीकरण किया था। अब तापमान बढ़ते ही पुन: डामरीकरण किया गया है। माल रोड और लोअर माल रोड को जोड़ने वाले लिंक मार्ग में डामरीकरण, लोअर माल रोड से होली एंजिल तक और रानीखेत से हवालबाग तक डामरीकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के एएई प्रकाश पंत ने बताया कि करबला-धारानौला-एनटीडी मार्ग में कुछ हिस्से में कार्य बचा है। एलआर साह मार्ग में भी जल्द डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने भी लोअर मालरोड में पुन: हॉटमिक्स का काम शुरू कर दिया है। इस कारण लोअर माल रोड पर कई बार जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार सुबह भी इस मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed