{"_id":"5b73203e42c7921b721ce264","slug":"traffic-could-stop-anytime","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकूखेत के पास सड़क धंसी, कभी भी ठप हो सकता है यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकूखेत के पास सड़क धंसी, कभी भी ठप हो सकता है यातायात
अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
ईकूखेत बाजार के पास धंसी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते मरचूला-सतपोली स्टेट हाईवे पर इकूखेत बाजार के निकट सड़क धंस गई है। यहां पर सड़क काफी संकरी हो गई है जिससे वाहनों को खतरा बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण सोमवार रात करीब आठ बजे इकूखेत बाजार से कुछ ही दूरी पर सड़क का एक हिस्सा धंस गया। फिलहाल सड़क से वाहन काफी मुश्किल से निकल रहे हैं। अगर सड़क का कुछ हिस्सा और टूट गया तो किसी भी वक्त यातायात ठप हो सकता है। बता दें कि यह कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। जिसमें प्रतिदिन भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील टम्टा आदि ने सड़क की शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।