फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic changed due to the closure of Almora-Bhawali road

अल्मोड़ा-भवाली मार्ग के बंद रहने से यातायात का रूट बदला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic changed due to the closure of Almora-Bhawali road
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा- भवाली-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग के बंद रहने से अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें, केमू की बसों समेत सभी वाहन वाया मौना रामगढ़ होते हुए संचालित हुए। इस चक्कर में जहां दूरी बढ़ी वहीं यात्रियों को किराया भी अतिरिक्त देना पड़ा। अल्मोड़ा से हल्द्वानी तक का टैक्सी का किराया जहां 350 रुपये हैं वहीं बढ़े हुए सफर की वजह से किराए में 150 रुपये का इजाफा हो गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-भवाली कुछ दिन पहले छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था, जिसके बाद इस मार्ग पर टैक्सियों का संचालन शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार को आवश्यक कार्य के चलते अल्मोड़ा-भवाली मार्ग बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने से बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाली टैक्सियां, केमू, रोडवेज की बसें, ट्रक, डंपर समेत तमाम वाहन वाया मौना रागमढ़ रूट पर संचालित हुए। इस रूट से वाहन संचालित होने से किराए में 100 से 150 रुपये की वृद्धि हो गई। टैक्सी से यात्रा करने वाले यात्रियों को हल्द्वानी का किराया 500 रुपये चुकाना पड़ रहा है। इससे उनकी जेब ढीली हुई।
विज्ञापन

रोडवेज की तीन बसों का संचालन थमा
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खुलने से रोडवेज की सभी सेवाएं संचालित नहीं हो सकी। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा-भवाली मार्ग के बंद रहने से रोडवेज डिपो अल्मोड़ा की अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-बागेश्वर, अल्मोड़ा-अटपेसिया आदि बसों का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारब- भवाली हाईवे बंद है। इस कारण अल्मोड़ा के सभी वाहन क्वारब से वाया रामगढ़ होते हुए हल्द्वानी जा रहे हैं। अल्मोड़ा पुलिस अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से चालक, परिचालक और यात्रियों को रूट डायवर्ड की समय-समय पर जानकारी दे रही है। जब तक सड़क नहीं खुलती है तब तक वाहन वाया रामगढ़ के रास्ते ही जाएंगे।
राजेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed