{"_id":"69370be8a8435b5b0a083999","slug":"traders-stage-symbolic-protest-demanding-early-elections-almora-news-c-232-1-alm1014-137321-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर व्यापारियों का सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर व्यापारियों का सांकेतिक धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। व्यापार मंडल चुनाव में हो रही देरी से व्यापारियों में असंतोष व्याप्त है। सोमवार को व्यापारियों ने चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर सुभाष चौक रानीखेत में एकत्र होकर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रति नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि फरवरी माह में धांधली के आरोपों के चलते व्यापार मंडल के चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। बावजूद इसके आज तक भी प्रांतीय नेतृत्व की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
कई बैठकों के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे व्यापारियों का संगठन बिना नेतृत्व के चल रहा है। समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र चुनाव नहीं कराए गए तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मनोज पांडेय, अजय बबली, त्रिभुवन भट्ट, दामोदर सती, महेंद्र रौतेला सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो 08 एएलएम 10 पी- रानीखेत में सुभाष चौक पर सांकेतिक धरना देते व्यापारी। संवाद