फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traders and bankers recognized the importance of the cashless system

प्रशासन और व्यापारियों ने जाना कैशलैस प्रणाली का महत्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Traders and bankers recognized the importance of the cashless system
कैशलैस को लेकर व्यापारियों और बैंक प्रबंधकों की बैठक लेते संयुक्त मजिस्ट्रेट। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने यहा व्यापार संघ, बैंकर्स के साथ बैठक कर कैशलेस प्रणाली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। कैशलैस के महत्व पर प्रकाश डाला गया, बैंक इस बारे में व्यापारियों को हर संभव सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिजीटलाइजेशन पर चर्चा हुई। उन्होंने इसके उद्देश्य बताए। इस दौरान बैंक के प्रबंधकों ने भी कैशलैस प्रणाली के महत्व और उसके लाभ के बारे में बताया। ऑनलाइन लेन-देन का महत्व भी समझाया गया। कहा कि इस प्रणाली के लिए लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि बैंक ऑनलाइन भुगतान आदि के विषय में व्यापारियों को हर संभव सहयोग करेंगे। इस दौरान नगर के विभिन्न एटीएम में कैश नहीं रहने की समस्या भी व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने उठाई। कहा कि दूर दराज से आने वाले लोगों को एटीएम में कैश नहीं मिलता, जिसके चलते वह परेशान रहते हैं। बैंक के अधिकारियों को तमाम अन्य समस्याओं के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापार संघ जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष भगवंत नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री हर्षवर्धन पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed