फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traddice Smooths In Almora Haldwani NH

Almora News: तीसरे दिन अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर दौड़ीं केमू, रोडवेज बसें और टैक्सी

Mon, 17 Jun 2024 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 17 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Traddice Smooths In Almora Haldwani NH
कैंची धाम के स्थापना दिवस के चलते दो दिन यात्रियों ने लगाया 22 किमी का फेरा
विज्ञापन


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीसरे दिन टैक्सी, केमू, रोडवेज समेत भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। वाहनों की आवाजाही शुरू होने से यात्रियों के साथ ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
कैंची धाम के स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते शुक्रवार और शनिवार को रूट डायवर्ट रहा। अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए यात्रियों और वाहन चालकों को क्वारब से शीतला, ओडाखान, धारी, पदमपुरी, खुटानी, भीमताल रूट पर आवाजाही करनी पड़ी। यात्रियों को 22 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा तो 50 से 200 रुपये किराया अधिक चुकाना पड़ा था।
विज्ञापन


चार बसें नहीं चलीं

अल्मोड़ा। रविवार को रोडवेज की टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, देहरादून की बसों का संचालन ठप रहा। इस रूट पर जाने वाले यात्री रोडवेज स्टेशन में बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। मजबूरन उन्होंने टैक्सी और केमू बसों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-केमू की बसों ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच से आवाजाही की, इससे यात्रियों को राहत मिली। अब तक 22 किमी घूमकर जाना पड़ रहा था।- बीबी चंदोला, सुपरवाइजर, केमू अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed