{"_id":"58d11e7d4f1c1b2f4f1a1bdc","slug":"town-hall-and-truck-stand-not-even-after-a-decade","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक दशक बाद भी नहीं बना टाउन हॉल और ट्रक स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दशक बाद भी नहीं बना टाउन हॉल और ट्रक स्टैंड
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन हॉल और ट्रक स्टैंड शहर की मुख्य जरूरत हैं। प्रदेश सरकर ने दस साल पहले इसके लिए 3.24 करोड़ रुपए स्वीकृत कर 39 लाख टोकन मनी भी जारी की थी पर यह कार्य अब तक नहीं हो सके हैं। मालरोड में ट्रक स्टैंड नहीं बनने से मालवाहक ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कर सामान उतारा जाता है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
शहरवासियों को आशा है कि अब प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार इन कार्यों के लिए बजट अवमुक्त करेगी।
शहर में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बड़ा सभागार नहीं हैं। विभिन्न संगठनों द्वारा कामचलाऊ व्यवस्था के तहत आसपास स्थित स्कूलों और सरकारी कार्यालयों के मीटिंग हॉल में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, वहीं ट्रक स्टैंड का भी निर्माण नहीं हो सका है। नगरवासियों की मांग पर प्रदेश सरकार ने पालिका परिषद को मार्च 2006 में 3.24 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। इस धनराशि में से 2.46 करोड़ से टाउन हॉल तथा 77.95 लाख से ट्रक स्टैंड बनना था। पालिका को टोकन मनी के रूप में शासन ने ट्रक स्टैंड के लिए 15 लाख तथा टाउन हॉल के लिए 24 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद पालिका परिषद ने ट्रक स्टैंड तथा टॉउन हाल निर्माण के लिए यहां पंचधारा में स्थान चयनित किया। इस स्थान पर 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में टाउन हॉल तथा उसके ऊपर सड़क के लगे स्थान पर ट्रक स्टैंड प्रस्तावित है। ट्रक स्टैंड की क्षमता करीब दर्जन भर ट्रकों की है। पर पिछले बोर्ड द्वारा टोकन मनी की धनराशि दूसरे मद में खर्च कर देने से यह कार्य अब तक नहीं हो सके हैं। अब जनता को प्रदेश में सत्तारुढ़ हुई भाजपा सरकार से नगर के विकास की उम्मीद है।
विज्ञापन
कोट----
टाउन हाल और ट्रक स्टैंड निर्माण के लिए बजट की मांग शासन से की गई थी। अब प्रदेश में सत्तारुढ़ नई सरकार के सम्मुख यह मुद्दा रखकर बजट अवमुक्त कराने के प्रयास किए जाएंगे। प्रकाश चंद्र जोशी, नगर पालिकाध्यक्ष, अल्मोड़ा।