फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tourist accommodation will house facilities, Les

पर्यटक आवास गृह होंगे सुविधाओं से लेस

Sat, 04 Apr 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

पर्यटन सीजन को देखते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम पहाड़ में स्थित अपने सभी प्रमुख पर्यटक आवास गृहों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर रहा है। इन दिनों आवास गृहों में मरम्मत का काम चल रहा है। खास तौर पर कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्गों वाले सभी आवास गृहों को बेहतर बनाया जा रहा है। आवास गृहों को सुविधाओं से लेस करने के लिए शासन ने करीब छह करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। 

विज्ञापन



कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि निगम के अल्मोड़ा, डीनापानी, बिनसर, जागेश्वर, मुनस्यारी, बिर्थी, मदकोट, धारचूला, चौकोड़ी, नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल आदि स्थानों में स्थित पर्यटक आवास गृहों में इन दिनों सुधार कार्य किए जा रहे हैं। अल्मोड़ा में स्थित होली-डे-होम में 1978 के बाद पहली बार सुधार कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में पहले चरण में कुछ कमरों को अप्रैल आखिर तक सुसज्जित कर दिया जाएगा। इन कक्षों में छोटी खिड़कियां हटाकर बड़ी खिड़कियां लगाई जा रही हैं। ताकि पर्यटक आराम से कमरों में बैठकर हिमालय दर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि कमरों को भीतर से भी आधुनिक सुविधाओं युक्त बनाया जा रहा है। दूसरे चरण में कुछ समय बाद अन्य  सुधारीकरण के साथ ही मुख्य मार्ग से होटल परिसर तक सड़क का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी ने बताया कि निगम कुमाऊं में आने वाले पर्यटकों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेगा। खासतौर पर कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में अल्मोड़ा, चौकोड़ी, डीडीहाट, धारचूला आदि जगहों पर स्थित पर्यटक आवास गृहों में बेहतर सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नैनीताल में मल्लीताल टीआरसी में भी 1980 के बाद पहली बार सुधार कार्य किए जा रहे हैं। नैनीताल के तल्लीताल के अलावा भीमताल, नौकुचियाताल के आवास गृहों को भी सुसज्जित किया जा रहा है। सभी आवास गृहों में रेस्टोरेंटों को भी आकर्षक बनाया जाएगा।


केएमवीएन के एमडी धीराज गर्ब्याल कहते हैं कि पहाड़ में पर्यटन सीजन मई से ज्यादा जोर पकड़ता है इसलिए सभी पर्यटक आवास गृहों में अधिकांश सुधार कार्य 30 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएंगे। सुधार कार्यों में गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए कार्यों की समय-समय पर मॉनेटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed