{"_id":"587fa3114f1c1bda30eff973","slug":"tomorrow-will-be-the-nomination-in-kalktret-been-barikeidding","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से होंगे नामांकन, कलक्ट्रेट में बैरिकेिडडिंग की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से होंगे नामांकन, कलक्ट्रेट में बैरिकेिडडिंग की गई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए 20 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही उसी दिन से नामांकन शुरूहो जाएंगे। प्रशासन नामांकन की तैयारियों में जुटा है। नामांकन स्थल के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा सीटों के लिए नामांकन होंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग द्वारा 20 जनवरी को चुनाव अधिसूचना जारी की जाएगी। उसी दिन से विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन भी करा सकते हैं। नामांकन सुबह 11 बजे से सायं तीन बजे तक चलेंगे। अल्मोड़ा के रिटर्निंग आफिसर विवेक राय ने बताया कि प्रत्याशी को नामांकन स्थल से 100 मीटर दूर तक तीन वाहन लाने की अनुमति है। जिसमें एक वाहन में खुद प्रत्याशी, दूसरे वाहन में एजेंट और तीसरे वाहन में पांच लोग ही सवार हो सकते हैं।
विज्ञापन
नामांकन के लिए प्रत्याशी समेत कुल पांच लोग ही अंदर आ सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी, साथ ही सीसीटीवी से भी निगरानी होगी।
विज्ञापन
आरओ ने बताया कि नामांकन के दौरान प्रत्याशी द्वारा शपथ पत्र भी भरा जाएगा अगर शपथ पत्र का कोई कालम अधूरा होगा तो संबंधित प्रत्याशी को नोटिस देकर एक मौका दिया जाएगा। 27 जनवरी तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया में प्रत्याशी को खुद की फोटो के सत्यापन के संबंध में सरकारी बकाया नहीं होने और भारत का नागरिक होने के आशय का शपथ पत्र भी देगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी द्वारा फोटो उपलब्ध नहीं कराने की दशा में बैलेट पेपर में उस प्रत्याशी का फोटो भी नहीं लगेगा।