फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Told village welfare schemes of village

गांव-गांव केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को बताया

Wed, 14 Jun 2017 09:55 PM IST
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Told village welfare schemes of village
केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते भाजपाई। - फोटो : amar ujala

पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी विस्तारक योजना के तहत भाजपा संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का गांव-गांव भ्रमण कार्यक्रम जारी है। जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूर भड़गांव, कुनेलाखेत सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में जाकर लोगों को मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी, भाजपा की रीति, नीतियों के बारे में बताया। कई लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

विज्ञापन


महामंत्री दर्शन बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार गांव-गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही है। पिछले तीन सालों में तमाम तरह के कार्य हुए हैं। इस दौरान लोगों को प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। उनके साथ प्रधान प्रदीप बिष्ट सहित तमाम कार्यकर्ता थे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमला रावत के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने नगर और उससे जुड़े आसपास के क्षेत्रों में केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी, चंदन भगत सहित तमाम कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed