{"_id":"58c9284b4f1c1b741132b859","slug":"toilet-dirt-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बह रही शौचालय की गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बह रही शौचालय की गंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत की सड़क पर बहता शौचालय का गंदा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन सीजन शुरू हो गया है, लेकिन सफाई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ पा रही है। यहां सुभाष चौक के पास पिछले एक हफ्ते से शौचालय की गंदगी सड़क पर बह रही है, तीव्र दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है, लेकिन इस अव्यवस्था को दूर नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अतिशीघ्र व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
मालूम हो कि रानीखेत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जिम्मा छावनी परिषद के ऊपर है। छावनी परिषद ने इस व्यवस्था को अब ठेके पर दे दिया है। दिल्ली की एक कंपनी के साथ सफाई कार्य का अनुबंध किया गया है, लेकिन व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ पा रही है। सुभाष चौक पर नए बनाए गए शौचालय की गंदगी सड़कों पर बह रही है, यह अव्यवस्था पिछले एक हफ्ते से है। मुख्य बाजार होने के कारण यहां पर खासी चहल-पहल रहती है, पर्यटन सीजन चल रहा है सो अलग। बताया जा रहा है कि शौचालय का निकासी पाइप फट चुका है, जिस कारण यह अव्यवस्था हो रही है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में आक्रोश है।
विज्ञापन
लोगों ने शीघ्र इस अव्यवस्था से निजात दिलाने की मांग उठाई है। स्वच्छता अधीक्षक पीएस फर्त्याल ने कहा कि अतिशीघ्र अव्यवस्था को दूर किया जाएगा।