{"_id":"6a5d05f674086ad6150594b4","slug":"today-is-the-first-monday-of-shravan-month-shiva-devotees-will-gather-at-jageshwar-dham-almora-news-c-232-1-alm1019-146254-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: श्रावण मास का पहला सोमवार आज, जागेश्वर धाम में जुटेंगे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: श्रावण मास का पहला सोमवार आज, जागेश्वर धाम में जुटेंगे शिवभक्त
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। श्रावण मास के पहले सोमवार को प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से खास तैयारियां की गई हैं। वहीं श्रावणी मेले के दौरान रविवार को जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से शाम तक पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान जागनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवकों ने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा, जिससे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए गए। श्रावणी मेले के तहत जागेश्वर धाम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पूरे धाम में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। रविवार को मंदिर परिसर के साथ ही आसपास के बाजारों में भी दिनभर अच्छी चहल-पहल रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
श्रावणी मेले में लोक संस्कृति की छटा, झोड़ा-चांचरी और छपेली ने बांधा समां
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। श्रावणी मेले के तहत विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में रविवार को नेहरू युवा सांस्कृतिक समिति, बानठौक की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं और गढ़वाल की लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
कलाकारों ने झोड़ा, चांचरी, छपेली तथा गढ़वाली लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं लोक गायक चंदन कुमार तथा लोक गायिकाएं जानकी और डौली ने अपने मधुर लोकगीतों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।कार्यक्रम में गरिमा, दीक्षा, अंजलि, दीपक, राहुल, उमेश सहित अन्य कलाकारों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मंदिर समिति के कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति धपवाल, राजस्व निरीक्षक सुरेश अंडोला, केवल भट्ट, अतुल बिष्ट, कैलाश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।