{"_id":"58bd98da4f1c1b9f47dc430c","slug":"today-biraj-holly-ray","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बिरज में होली रे रसिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बिरज में होली रे रसिया...
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में होली गाकर नृत्य करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में विभिन्न जगहों पर महिला बैठकी होली गायन शुरू हो गया है। सोमवार को नंदादेवी मंदिर के प्रांगण में महिला समिति की ओर से बैठकी होली का आयोजन किया गया। थपलिया, रैलापानी, सरकार की आली और गल्ली क्षेत्र से पहुंचीं महिला होल्यारों की टीमों ने होली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर महिलाओं ने झोड़ा गायन और नृत्य भी किया।
विज्ञापन
महिलाओं ने आज बिरज में होली रे रसिया, जल कैसे भरूं जमुना गहरी, शिव के मन माही बसे काशी, चलो जी कुंज गलिन में... आदि होली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। थपलिया, रैलापानी, सरकार की आली और गल्ली क्षेत्र से पहुंचीं महिला होल्यारों की टीमों ने इस दौरान खड़ी होली नृत्य और झोड़ा गायन भी किया। महिला होल्यारों की टीम ने सामाजिक बुराइयों पर स्वांग के जरिए कटाक्ष भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ होली गायक चंद्रशेखर पांडे और दीप जोशी मौजूद थेे। कार्यक्रम में लता पांडे, कुसुम पंत, लीला बोरा, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, लीला जोशी, किरन साह, लक्की वर्मा, बीना पांडे, किरन पंत, मीना भैसोड़ा, विमला बोरा, मुन्नी जोशी, भगवती बिष्ट, प्रेमा मेर आदि कई महिलाएं शामिल रहीं। उधर, नगर के हुक्का क्लब, रानीधारा के अलावा घरों में भी पुरुषों की बैठकी होली देर रात तक चल रही है।
विज्ञापन