{"_id":"5c4a1154bdec222c510276d4","slug":"to-solve-the-problem-of-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग की समस्या निपटाने को एसएसपी ने शहर की ली टोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग की समस्या निपटाने को एसएसपी ने शहर की ली टोह
Fri, 25 Jan 2019 12:56 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
मालरोड में पैदल भ्रमण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते एसएसपी पीएन मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में वाहन पार्किंग की समस्या को दूर करने को लेकर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन, परिवहन, लोनिवि, यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ लक्ष्मेश्वर तिराहे से रघुनाथ सिटी माल तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान नगर में कुछ नए स्थानों पर पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण किया गया। तय हुआ कि जल्द ही चिन्हीकृत स्थानों पर पीली पट्टी लगा दी जाएगी। ताकि उस पट्टी के अंदर ही वाहन खड़े रह सकें।
नगर में बढ़ रहे दोपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एसएसपी की अगुवाई में मालरोड में हेरीटेज होटल के पास, आर्य समाज मंदिर, बीएसएनएल आफिस, जाखनदेेवी मंदिर से आगे वाली चौड़ी जगहों को चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहनों के लिए भी रंजना होटल, शिखर तिराहे के पास जगह को चिन्हित किया है। भ्रमण में एसडीएम विवेक राय, एआरटीओ आलोक जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य, टीएसआई विजय कुमार शामिल थे।