{"_id":"9d05106a1f8ecc5ddf06fe5f28ad9836","slug":"to-intensify-the-movement-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अवशेष देयकों के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को भी पालिका के मुख्य गेट पर धरना दिया। उन्होंने पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठी घोषणा कर कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अवशेष देयकों का भुगतान नहीं होने से कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस मामले में पूर्व में कई बार पालिका के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अवशेष देयकों का भुगतान आज तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मुख्यमंत्री से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों तक मिल चुके हैं, लेकिन उनके द्वारा दिए गए आश्वासन हवाई ही साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अवशेष देयकों का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। आज धरने में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चंद्र लोहनी, भुवन चंद्र पंत, नरेंद्र नाथ, महेश आर्य, दीवान सिंह, पूरन लाल, गोपाल सिंह ऐरी, नवीन गुरुरानी, शेखर आदि बैठे।
विज्ञापन