फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   To give Kosi a new life, put 1.67 lakh plants in one hour

कोसी को नया जीवन देने के लिए एक घंटे में 1.67 लाख पौधे लगाए

Mon, 16 Jul 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 16 Jul 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
To give Kosi a new life, put 1.67 lakh plants in one hour
पौध लगाने आए सेना के जवानों के साथ मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

 कोसी पुनर्जनन अभियान के तहत सोमवार को कोसी के उद्गम क्षेत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में एक घंटे में एक लाख 67 हजार 755 पौधे रोपे गए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एक घंटे के भीतर इतनी संख्या में पौधे लगाने का यह कीर्तिमान लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने देहरादून में स्थित रिस्पना नदी और अल्मोड़ा में कोसी नदी के पुनर्जनन का बीड़ा उठाया है। इस अभियान का संदेश पूरे विश्व में फैलेगा। उन्होंने लोगों से नदी के संरक्षण के लिए रोपे गए पौधों की पांच साल तक रक्षा करने और नदी की सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला और पुरुष समूह गठित करके पिरूल से बिजली और तारपीन का तेल बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसमें 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।   

विज्ञापन


पौधरोपण अभियान की शुरुआत करते हुए रावत ने कहा कि जिस तरह राजा भगीरथ ने तपस्या करके गंगा को जमीन पर उतारा था, उसी तरह प्रदेश सरकार ने कोसी नदी के उद्गम स्थल के पास रुद्रधारी झरना नामक स्थान से इस काम की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को देहरादून में रिस्पना में ढाई लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने परंपरागत धारे, नौलों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के 27 लाख परिवारों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा मिलेगी। यह योजना लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल जैसी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कोसी पुनर्जनन अभियान में हिस्सा ले चुके कमल राम आर्य के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने काटली-पच्चीसी मोटर मार्ग के डामरीकरण करने की घोषणा की और यहां पर मोबाइल टावर के लिए केंद्र सरकार को संस्तुति भेजने की बात कही।
विज्ञापन


प्रो. जेएस रावत द्वारा यह बताने पर कि कोसी में मिलने वाले 48 स्रोतों की संख्या घटकर 14 रह गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, महिला कल्याण राज्यमंत्री रेखा आर्या समेत अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कांटली गांव के प्रधान गिरीश चंद्र कांडपाल की ओर से रुद्रधारी झरने में बांध बनाने सहित कई मांगें सीएम के सामने रखीं। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मुख्य सचिव उत्पल कुमार, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, चंदन राम दास, बलवंत सिंह भौर्याल के अलावा कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला, जिलाधिकारी ईवा आशीष, एसएसपी पी रेणुकादेवी, ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा, राजेंद्र कैड़ा, गोविंद पिलख्वाल,  शेर सिंह गढिय़ा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रो. जेएस रावत, एडीएम कैलाश सिंह टोलिया, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, वन संरक्षक आईपी सिंह आदि मौजूद थेे।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed