फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tiwari chairman of Council and Fuloria became minister

प्रधानाचार्य परिषद के तिवारी अध्यक्ष और फुलोरिया मंत्री बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Tiwari chairman of Council and Fuloria became minister
अल्मोड़ा। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की जिला कार्यकारिणी की रैमजे सभागार में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। हिमांशु तिवारी (इंटर कॉलेज बडगलभट्ट) जिलाध्यक्ष और दीपक फुलोरिया (हाईस्कूल नागाड़ ) जिलामंत्री चुने गए। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से 40 से 50 फीसदी बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तय हुआ कि इस मुद्दे को उच्चाधिकारियों के सम्मुख रखा जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सदस्यों से संगठन को भी मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर विनय विल्सन (रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा) उपाध्यक्ष, भावना पाठक (इंटर कॉलेज चनोली) महिला उपाध्यक्ष, केवलानंद टम्टा (हाईस्कूल छाना गोलू) कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह बिष्ट (हाईस्कूल कसारदेवी विद्यापीठ) मीडिया प्रभारी, विक्रम सिंह बिष्ट (इंटर कॉलेज ज्योली), एमएस बिष्ट (कृषि इंटर कॉलेज विजयपुर) प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन

रमेश चंद्र दानी (हाईस्कूल पत्थरखोला), गोपाल राम आर्या (इंटर कॉलेज नौगांव कफड़ा), कृष्ण चंद्र जोशी (इंटर कॉलेज पेटशाल चितई), चंदन सिंह पोखरिया (इंटर कॉलेज दौलाघट) जिला कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। चुनाव प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक और चुनाव अधिकारी जीआईसी अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक के देखरेख में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed