{"_id":"59cd35374f1c1b6d548b4d1d","slug":"three-village-goes-waterless-since-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में पांच माह से पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में पांच माह से पानी की आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्ट के ग्राम इसलो, भटोली, बैराबाखली में सड़क के निर्माण कार्य के कारण पिछले पांच माह से पेयजल लाइन ध्वस्त है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में काफी समय पहले जल संस्थान के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर ग्रामीणों ने विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को इस बारे में जानकारी दी। विधायक ने जल संस्थान और लोनिवि के अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ ही पेयजल लाइन को 10 दिन के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने को भी कहा।
सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक सुरेंद्र जीना के भिकियासैंण आवास पर पहुंचकर आरोप लगाया कि जल संस्थान पेयजल लाइन दुरुस्त करने में नाकारा साबित हुआ है। जिससे ग्रामीण पिछले पांच माह से तीन किमी दूर से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तैनात जल संस्थान के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राकेश नाथ के अलावा गोविंद सिंह, भुवन, इंद्र, नवीन, पुष्पा, उदुली, कमला, रूकमा, नंदनसिंह, शिवसिंह आदि शामिल थे।