फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three temples including the south-facing Hanuman temple of Jageshwar Dham will be renovated

UK: जागेश्वर धाम के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर समेत तीन मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार, एएसआई ने उठाया कदम

Tue, 28 Jul 2026 07:40 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Tue, 28 Jul 2026 07:40 PM IST
सार

जागेश्वर धाम स्थित पौराणिक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सहित दो अन्य मंदिरों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से जीर्णोद्धार किया जाएगा।

विज्ञापन
Three temples including the south-facing Hanuman temple of Jageshwar Dham will be renovated
Jageshwar Dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम स्थित पौराणिक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सहित दो अन्य मंदिरों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से जीर्णोद्धार किया जाएगा। मंदिरों का संरक्षण कार्य पुरातात्विक मानकों के अनुरूप किया जाएगा जिससे उनकी प्राचीन वास्तुकला और ऐतिहासिक स्वरूप सुरक्षित रह सके।

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वरिष्ठ संरक्षण सहायक नीरज मैथानी ने बताया कि जागेश्वर मंदिर समूह के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सहित दो अन्य मंदिरों के जीर्णोद्धार की योजना बनाई गई है। इसके तहत मंदिरों की संरचनात्मक मजबूती के साथ उनके मूल स्वरूप को संरक्षित रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी केशव दत्त भट्ट ने बताया कि जीर्णोद्धार के बाद जागेश्वर धाम स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर को पौराणिक शैली में नए सिरे से तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर का प्राचीन स्वरूप पुनर्स्थापित होने से श्रद्धालुओं को भी इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता का अनुभव हो सकेगा। इसके अलावा दो अन्य मंदिरों का जीर्णोद्धार होने से जागेश्वर धाम की सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को भी संरक्षण मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed