फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three Teams In Next Round

कफड़ा, ऊंणी और कमेड़ी की क्रिकेट टीमों ने जीते अपने अपने मुकाबले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three Teams In Next Round
श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता में अतिथियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को भी तीन मुकाबले खेले गए। कफड़ा इलेवन, ऊंणी महादेव और कमेड़ी की टीमों ने अपने अपने मुकाबले जीत अगले चक्र में जगह बनाई। मुख्य अतिथि रानीखेत कोतवाल राजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में कफड़ा इलेवन और डीएल वर्मा इलेवन रानीखेत की टीमें आमने सामने थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कफड़ा की टीम ने 12 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब देने उतरी रानीखेत की टीम मात्र 90 रनों पर सिमट गई। कफड़ा की तरफ से 92 रन बनाने वाले विक्की मैन आफ दि मैच चुने गए। दूसरे मैच में ऊणी महादेव और आरसीसी रानीखेत की टीमें आमने सामने थी। पहले खेलते हुए ऊंणी की टीम ने 12 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में रानीखेत की टीम मात्र 66 रन पर सिमट गई। तीसरा मुकाबला कांटे का हुआ। जिसमें कमेड़ी और मजखाली की टीमें आमने सामने थी। पहले खेलते हुए 158 रन बनाए। जवाब में कमेड़ी की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन लक्ष्य से वह दो रन पीछे रह गए। आयोजन समिति के किशन जलाल, हरीश भगत, दीवान अधिकारी, राहुल बिष्ट आदि ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed