{"_id":"6228ef32cac1091cc9675895","slug":"three-teams-in-next-round-ranikhet-news-hld4559632159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्वाली, मौना, मराठा इलेवन की टीमों ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्वाली, मौना, मराठा इलेवन की टीमों ने जीते मुकाबले
एनसीसी मैदान में अतिथियों के साथ खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
रानीखेत (अल्मोड़ा)। श्रीराम कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को भी कई मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबले में दिगोटी इलेवन और बग्वाली की टीमें आमने सामने थी। दिगोटी की टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 135 रन बनाए। जवाब देने उतरी बग्वाली की टीम ने नवें ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबला सिलोर एकादश और मौना की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिलोर की टीम ने 12 ओवर में 72 रन बनाए। जवाब देने उतरी मौना की टीम ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर छठे ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीसरे मैच में लालकुर्ती और मराठा इलेवन रानीखेत की टीमें आमने सामने थी। मराठा ज्वैलर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 129 रन बनाए। लालकुर्ती की टीम काफी कम रनों पर ढेर हो गई। मुख्य अतिथि व्यापार संघ जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता विमल भट्ट, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, विनोद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक किशन जलाल, पूरन रावत, पूरन बिष्ट, दिवान अधिकारी, रोशन अधिकारी आदि ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।