फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three people arrested for betting

अल्मोड़ा में स्नूकर स्वामी सहित तीन लोग सट्टा लगाते गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested for betting
अल्मोड़ा। एसओजी और पुलिस की टीम ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने के आरोप में स्नूकर स्वामी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 31450 रुपये नगद, तीन मोबाइल और एक डायरी बरामद की गई है। सट्टा लगाने के धंधे में लिप्त कई अन्य लोग भी पुलिस और एसओजी के रडार पर हैं।
विज्ञापन

एसएसपी पीएन मीणा ने इन दिनों आईपीएल मैचों में सट्टा पर्ची लगाकर जुआ खिलवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के मद्देनजर एसओजी की सूचना पर पुलिस ने पुरानी सब्जी मंडी के निकट स्थित मां स्नूकर सेंटर के बाहर पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर सट्टा लगाने वाले स्नूकर स्वामी अजय पाल निवासी मल्ला राजपुरा अल्मोड़ा, मो. सलमान निवासी मल्ला राजपुरा अल्मोड़ा और ललित रौतेला निवासी रानीधारा अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मौके से 31450 रुपये, तीन मोबाइल और एक डायरी बरामद की है। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन समेत एक डायरी कब्जे में ली गई है। डायरी और मोबाइल के जरिए नगर के कई अन्य लोगों के भी इस धंधे में लिप्त होने की बात प्रकाश में आई है। आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में एसआई सौरभ भारती, कांस्टेबल विक्रम सिंह, एसओजी कांस्टेबल दीपक खनका, दिनेश नगरकोटी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed