फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three Km Jam in Jageshwar Dham

Almora News: आरतोला से जागेश्वर धाम तक तीन किमी दायरे में दिन भर जाम

Mon, 10 Jun 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 10 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three Km Jam in Jageshwar Dham
15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए जागेश्वर धाम के दर्शन
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में फंसे रहे पर्यटक, कई सैलानी वाहन से उतर कर आसपास छांव तलाशने लगे
संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। सप्ताहांत पर अल्मोड़ा जिले में पयर्टकों की आवाजाही अचानक बढ़ गई। रविवार को अल्मोड़ा और जागेश्वर में इस कारण जाम लगा रहा। आरतोला से जागेश्वर धाम तक तीन किमी दायरे में दिन भर जाम की स्थिति रही। 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जागेश्वर धाम के दर्शन किए। सैलानी चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे रहे। गर्मी और धूप से पर्यटकों के सिर में तेज दर्द होने लगा। कई सैलानी वाहन से उतर कर आसपास छांव तलाशने लगे।

रविवार को नगर, जागेश्वर, चितई, बिनसर, कसारदेवी समेत आसपास के पर्यटन स्थल पर्यटकों के गुलजार रहे। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों से पर्यटक काफी संख्या में जिले में पहुंचे हैं। जागेश्वर धाम में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आरतोला से जागेश्वर धाम तक तीन किमी दायरे में दिन भर पल-पल लंबा जाम लगा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार रही। जागेश्वर में करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलने से आवाजाही शुरू हुई। इससे यात्रियों और सैलानियों ने राहत की सांस ली। वहीं, नगर में सुबह करीब साढ़े 11 बजे माल रोड में जाम लगा। पर्यटक और यात्री जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


दर्शन के लिए करना पड़ा इंतजार

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में भीड़ अधिक होने से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। भीड़ व्यवस्थित करने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-माल रोड पर यातायात पुलिस तैनात है। वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जाता है। -दरबान सिंह रावत, यातायात प्रभारी अल्मोड़ा।
कोट- वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या अधिक होने से जाम लगा थाा। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में दिक्कत आ रही है। - विजय नेगी, थानाध्यक्ष दन्यां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed