{"_id":"6637db3595dd9049c60ee894","slug":"three-including-two-real-brothers-caught-with-74-kg-ganja-almora-news-c-232-1-alm1001-111543-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 74 किलो गांजे के साथ दो सगे भाई समेत तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 74 किलो गांजे के साथ दो सगे भाई समेत तीन पकड़े
Mon, 06 May 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 06 May 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के सल्ट में गांजा तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में मुरादाबाद निवासी दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास 74.315 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
सल्ट में पुलिस और एसओजी की टीम ने नशे के सामान की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने रगड़गाड़ तिराहे के पास एक बुलेट यूके 18 एस 1476 को रोका और उस पर सवार दो सगे भाईयों सुरेंद्र सिंह (31) और रामजीत सिंह (21) निवासी बीरमपुर, बिलारी, मुरादाबाद, यूपी के पास 13.015 किलो गांजा बरामद हुआ। तीनों लंबे समय से क्षेत्र से गांजा एकत्र कर इसे यूपी पहुंचाकर ऊंचे दामों में बेच रहे थे। वहीं क्षेत्र के तल्ली भवाली मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार यूके 07 एएफ 6708 में भी 61.300 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में कार चालक नवीन बेलवाल (34) निवासी ढेला, रामनगर ने बताया कि वह गांवों से एकत्र कर गांजा रामनगर पहुंचाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। वह अपने साथी की कार से यहां पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। तीनों आरोपी गांजा कहां और किससे खरीदकर लाए थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद