{"_id":"67cc5e5501774153d80de06f","slug":"three-big-hospitals-yet-disposal-of-bio-medical-waste-is-done-on-credit-almora-news-c-232-1-shld1003-125231-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सामाजिक कार्यकर्ता विनय ने दैनिक श्रमिकों के आंदोलन को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सामाजिक कार्यकर्ता विनय ने दैनिक श्रमिकों के आंदोलन को दिया समर्थन
विज्ञापन
आंदोलन सातवें दिन भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। हवालबाग स्थित विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान में कार्यरत दैनिक श्रमिकों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरोला ने श्रमिकों के आंदोलन में शामिल होकर उन्हें समर्थन दिया।
किरोला ने कहा कि संस्थान में लगभग 200 से अधिक श्रमिक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें सेवा से बाहर करना उचित निर्णय नहीं है, इससे उनके परिवार के भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि श्रमिकों पर जबरन थोपे जा रहे नियमों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि श्रमिकों की मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
धरने में सुजीत टम्टा, मोहित साह, अक्षित कुमार, दिवान सिंह, नीरज नेगी, मनोज मेहता, कृष्णा सिंह और किशोर साह सहित कई श्रमिक मौजूद रहे।
08एलएम17- हवालबाग के विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान में धरने को समर्थन देते विनय किरोला । संवाद