{"_id":"5ccf2c47bdec22078e0aa9a2","slug":"this-year-in-the-plight-of-almora-a-flourishing-tourist","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल खूब उमड़ रहे पर्यटक अल्मोड़ा की वादियों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल खूब उमड़ रहे पर्यटक अल्मोड़ा की वादियों में
Mon, 06 May 2019 12:02 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 06 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों अल्मोड़ा में हर रोज घूमने आ रहे पर्यटक।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। इस साल तीन माह के भीतर 17953 देसी और 874 विदेशी पर्यटक अल्मोड़ा पहुंच चुके हैं। अप्रैल में भी काफी संख्या में पर्यटक घूमने पहाड़ पहुंचे हैं। पर्यटकों के पहुंचने से जिले में होली डे होम, पर्यटन सुविधा केंद्र और पर्यटक आवास गृह 80 प्रतिशत पैक हो चुके हैं।
पहाड़ों में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। जागेश्वर, बिनसर, जलना, ईकूखेत, दूनागिरि, रानीखेत, चौबटिया आदि पर्यटन स्थलों में काफी मात्रा में पर्यटक पहुंचे हैं। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार पहाड़ आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार जनवरी में 4856 देसी और 130 विदेशी , फरवरी में 5572 देसी और 240 विदेशी और मार्च में 7525 देसी और 504 विदेशी पर्यटक अल्मोड़ा के विभिन्न पर्यटन केंद्रों में घूमने का आनंद ले चुके हैं। जबकि पिछले साल जनवरी से मार्च के बीच केवल 15 हजार पर्यटक ही पहुंचे थे। अधिकतर देसी पर्यटक दिल्ली, राजस्थान, मुंबई, बंगाल से आते हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों में इजरायल, फ्रांस, अमेरिका, इंग्लैंड, इटली, जर्मनी, दुबई आदि से आने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा है। पर्यटन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल में भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंच चुके हैं। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है।
इन स्थानों में हो चुकी ऑन लाइन बुकिंग
अल्मोड़ा। जिले में डीनापानी, बिनसर, जागेश्वर और अल्मोड़ा में होली डे होम, पर्यटक आवास गृह हैं। दन्या और मानिला में पर्यटन सुविधा केंद्र, रानीखेत में केएमवीएन के तीन रेस्ट हाउस और दूनागिरि, भिकियासैंण, ईकूखेत और जलना में एक-एक पर्यटक आवास गृह बने हैं। अधिकतर में ऑन लाइन बुकिंग हो चुकी है।