फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   "This weapon is the vote, which made the government '

‘वोट है ऐसा हथियार, जो बनाए सही सरकार’ 

Thu, 19 Jan 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 19 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
"This weapon is the vote, which made the government '
अल्मोड़ा में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

 अमर उजाला द्वारा टेलेंट ग्रुप अल्मोड़ा के सहयोग से आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में नगर के कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक करके लोगों को विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने गीतों और नारों के जरिये लोगों से अपने मत का अवश्य प्रयोग करने का आह्वान किया। सबको घर से जाना है, ईवीएम का बटन दबाना है। वोट है ऐसा हथियार जो बनाए सही सरकार आदि नारे भी लगाए। 

विज्ञापन

 
नगर के नियाजगंज और चौक बाजार में विभिन्न  जगहों पर हुए कार्यक्रम में टेलेंट ग्रुप से जुड़े कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। अभिषेक शर्मा और भास्कर आनंद द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने लोगों को मतदान के फायदे के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक-एक वोट का महत्व है और मतदान ऐसा हथियार है जिसका प्रयोग करके हम लोकतंत्र में अपनी मनपसंद सरकार के गठन में भी योगदान देते हैं। मत का प्रयोग नहीं करने पर हम एक ऐसा अवसर खोते हैं जो हमें पांच साल बाद एक बार ही मिलता है। 
विज्ञापन


कलाकारों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि  मतदान के जरिए वह सही प्रत्याशी का कैसे चुनाव कर सकते हैं और अपने आने  वाले भविष्य को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। कलाकारों ने नाटक के जरिए यह संदेश देने की भी कोशिश की कि उनके एक वोट में कितनी ताकत है और वह वोट एक अच्छी सरकार कैसे दे सकता है। राजपुर क्षेत्र और चौक बाजार में आयोजित व्यंगात्मक और प्रेरणाप्रद नुक्कड़ नाटक को देखने पहुंचे लोगों ने मतदा  करने के लिए अन्य लोगों को प्रेरित करने का भी संकल्प लिया। अमर उजाला द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में अल्मोड़ा टेलेंट ग्रुप के कलाकार अभिषेक शर्मा, भास्कर आनंद के अलावा  हिमांशु कांडपाल, नीरज बिष्ट, विजय कुमार, रोहित स्यूनरी, अंकित कुमार, करन  जोशी, महेंद्र अधिकारी, चिराग पवार ने प्रतिभाग किया। पूरे कार्यक्रम में  हिमांशु कांडपाल और रोहित भट्ट का विशेष सहयोग रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed