फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   thirty thousand sevices

तीस हजार को नौकरी देने का लक्ष्य : सीएम

Thu, 23 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 23 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
thirty thousand sevices
मुख्यमंत्री की स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा भवन, विधायक आवास, सड़क और अन्य संसाधन जुटाए जा रहे हैं। समय आने पर लोगों की मंशा के अनुरूप स्थायी राजधानी पर निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीस हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी नौकरी के भरोसे राज्य की प्रगति संभव नहीं है। इसलिए स्वरोजगार पर ध्यान देना होगा। इसके लिए पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी और कृषि आमदनी का अच्छा स्रोत हो सकते हैं।
विज्ञापन


श्री रावत यहां बाखली खेल मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा की दशा सुधारने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। सितंबर तक सभी विद्यालयों में शिक्षकों के पद भर दिए जाएंगे। फार्मेसिस्टों के रिक्त पद भी शीघ्र भरने की बात सीएम ने कही। कहा कि शिक्षा की व्यवस्था महज सरकारी प्रयासों से ही नहीं सुधरेगी बल्कि अभिभावकों को भी सामूहिक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने लोगों से मडुवे, झ़िगुरा, गहत, भट की खेती के साथ ही पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा दूध पर बोनस देने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि गाय गंगा योजना के तहत गरीबों को सरकार द्वारा सस्ती दर पर अच्छी नस्ल की गायें दी जा रही हैं। उन्होंने पिछले दिनों हुए राजनीतिक घटना क्रम को लेकर भाजपा पर भी जमकर प्रहार किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed