फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thirsty People Adams pump house broken glass

प्यासे लोगों ने एडम्स पंप हाउस के शीशे तोड़े

Mon, 29 Jun 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 29 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Thirsty People Adams pump house broken glass

पिछले चार दिन से नगर की पेयजल आपूर्ति बुरी तरह चरमराई हुई है। पानी नहीं आने से एनडीटी, हीराडुंगरी, पोखरखाली के गुस्साए लोग आज एडम्स पंप हाउस में आ धमके। जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर नहीं होने से लोग भड़क गए। उन्होंने पंप हाउस के समीप एलआर साह मार्ग में करीब डेढ़ घंटे जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने पत्थर मारकर पंप हाउस के खिड़कियों के शीशे भी तोड़ डाले। बाद में मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता नंद किशोर को घेरकर लोगों ने खूब खरीखोटी सुनाई। ईई के समझाने और पानी की आपूर्ति करने के आश्वासन पर लोग माने।

विज्ञापन


जल संस्थान पिछले चार दिन से नगर के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति करने में विफल रहा है। बारिश के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इससे शहर के लोगों में जल संस्थान के खिलाफ कड़ा आक्रोश है। पोखरखाली, एनटीडी, हीराडुंगरी के लोग सुबह नौ बजे एडम्स पंप हाउस पर पहुंचे और जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर उनमें आक्रोश बढ़ गया। जब दस बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो उन्होंने पंप के समीप मार्ग में दुपहिया वाहन आड़े-तिरछे लगाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने पत्थर मारकर पंपहाउस के खिड़कियों के शीशे भी तोड़ डाले। बाद में अधिशासी अभियंता नंद किशोर मौके पर पहुंचे। उन्हें घेरकर लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों ने कहा कि चार दिन से पानी नहीं आने से स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने क्षेत्र के लाइनमैन को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हटाने की मांग उठाई। ईई से बृहस्पतिवार तक का समय मांगा और पानी नियमित खोले जाने का आश्वासन मिलने पर लोग माने और जाम खोला। प्रदर्शन करने वालों में सभासद मुकेश नेगी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, दीपक मेहता, पंकज कांडपाल, सौरभ वर्मा, पुष्कर बिष्ट, दीपेंद्र परिहार, नवाज खान, संतोष बिष्ट, आलोक बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, सोनू, भैरव गौस्वामी, जीवन मेहता, श्याम पांडे आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा है कि जल संस्थान पेयजल आपूर्ति करने में विफल रहा है। उनका आरोप है कि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थानीय विधायक भी इस मामले में उदासीनता बरत रहे हैं। यदि सप्ताह भर के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो भाजपा जनता को साथ लेकर जल संस्थान और डीएम कार्यालय का घेराव और चक्काजाम करने को बाध्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed