{"_id":"641c95efeafc205f9007eb29","slug":"thieves-attack-nainital-bank-branch-in-ranikhet-cut-eight-locks-ranikhet-news-c-8-1-91157-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत में नैनीताल बैंक की शाखा में चोरों का धावा, आठ ताले काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत में नैनीताल बैंक की शाखा में चोरों का धावा, आठ ताले काटे
Thu, 23 Mar 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मियों से चोरी की जानकारी जुटाते पुलिस अधिकारी। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में एक बार फिर से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बुधवार की देर रात चोरों ने नैनीताल बैंक की शाखा में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। शातिराना ढंग से चोरों ने मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काटे। इसके बाद बैंक के मुख्य गेट और चैनल पर लगे आठ ताले गैस कटर से काट डाले। चोर अंदर कैश लॉक तक पहुंचे लेकिन लॉकर के ताले नहीं तोड़ पाए। पुलिस ने फिंगर प्रिंट जुटाए, एसओजी टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बैंक के भीतर सीसीटीवी में एक नकाबपोश फुटेज में कैद हुआ है।
नैनीताल बैंक की शाखा कोतवाली के पास ही स्थित है। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर सायरन नहीं था। देर रात करीब ढाई बजे चोर बैंक परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। इसके बाद बिजली और टेलीफोन के तार भी काट दिए गए। फिर चोरों ने गैस कटर से बैंक के मुख्य गेट में लगे तीन और अंदर लगे चैनल के दो तालों को काट दिया। लॉकर रूम में लगे तीन ताले तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए लेकिन वहां कैश लॉकर के ताले नहीं तोड़ सके। इसके चलते वह नकदी चुराने में कामयाब नहीं हो सके।
सुबह साढ़े नौ बजे जब बैंक कर्मी संजय कुमार बैंक पहुंचे तो टूटे ताले देखकर उन्होंने बैंक प्रबंधक सहित पुलिस को सूचना दी। शाखा प्रबंधक राहुल ऐरी सहित बैंक के कर्मचारी भी बैंक पहुंच गए। पुलिस और एसओजी टीम भी बैंक पहुंची। पुलिस ने फिंगर प्रिंट्स लिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलक राम वर्मा ने बैंक के कर्मचारियों से मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
बैंक अधिकारी और कर्मचारियों से मामले की जानकारी जुटाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बैंक के अंदर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक नकाबपोश ताला तोड़ते दिख रहा है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - टीआर वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी रानीखेत।
चोरी की घटना के पीछे बड़े गिरोह का हाथ होने से भी इनकार नहीं
रानीखेत। एक दिन पूर्व ही कोसी के मटेला में एटीएम में चोरों की सेंधमारी के अगले दिन रानीखेत में बैंक के ताले तोड़ने की घटना बेहद गंभीर है। एटीएम में सेंधमारी करने वाला भी एक शख्स दिखा था। यहां नैनीताल बैंक की शाखा में सीसीटीवी फुटेज में भी सिर्फ एक ही नकाबपोश नजर आ रहा है। चोरी की इन घटनाओं के पीछे किसी बड़े गिरोह के होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बता दें कि चार माह पूर्व मजखाली स्थित उप डाकघर के ताले तोड़कर चोर लॉकर ही उड़ा ले गए थे। हालांकि लाॅकर में कैश नहीं थे सिर्फ प्रपत्र ही थे। बैंक की शाखा में शातिराना अंदाज में ताले तोड़े गए हैं। जिस तरह से सुनियोजित ढंग से चोरी का प्रयास हुआ है उससे साफ पता चलता है कि चोर पहले बैंक में आकर रेकी कर गए होंगे। इधर लोगों का कहना है कि जब कोतवाली के पास ही चोर बैंक जैसे संस्थानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं तो अन्य स्थानों पर क्या हाल होगा। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। संवाद
कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रानीखेत। बैंक में चोरी के प्रयास के मामले में नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल ऐरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर कोण से जांच की जा रही है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।