{"_id":"58d11ef34f1c1b425c1a21c7","slug":"these-children-have-the-worry-of-saving-the-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन बच्चों को है पर्यावरण बचाने की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन बच्चों को है पर्यावरण बचाने की चिंता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जिले के चौखुटिया क्षेत्र में गठित ग्रीन क्लबों से जुड़े बच्चों ने मुहिम शुरू कर दी है। बच्चे विभिन्न गांवों की भूमि और जंगलों में अब तक दस हजार पौधे लगा चुके हैं। बच्चे इन पौधों की देखभाल करने के साथ ही इनकी खुद सुरक्षा भी करते हैं। ग्रीन क्लब लोगों को वृक्षों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में ग्रीन क्लब से जुड़े बच्चों ने कहा कि वृक्षों के अंधाधुंध कटान से पर्यावरण पर संकट आ गया है। उन्होंने बताया कि चौखुटिया क्षेत्र के प्रेमपुरी, पालंगबाड़ी, खीड़ा, जुकानी, रामपुर, कोट्यूड़ा, नौगांव, भैसीगाड़, धनाड़, न्योनी, डौनी आदि गांवों में ग्रीन क्लबों का गठन किया गया है। ग्रीन क्लबों से जुड़े करीब 350 बच्चों ने विभिन्न गांवों के आसपास की भूमि और जंगलों में भीमल, क्वैराल, तिमिल, अमरूद, आम, तेज पत्ता, फल्याट, उतीस, जामुन, खुमानी आदि प्रजाति के करीब दस हजार पौधे लगाए थे।
विज्ञापन
बच्चे रोपे गए पौधों की देखभाल खुद करते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक रोपे गए गए दस हजार पौधों में से सात हजार पौधे जीवित बचे हैं। बच्चे अपने जन्म दिन पर भी पौधे रोपते हैं। इसके अलावा गांव के लोगों को भी वृक्षों का महत्व समझाते हैं। क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए भी बच्च काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में जैविक और अजैविक कूड़ा निस्तारण के लिए अलग-अलग गड्ढे बनाए गए हैं। ग्रीन क्लब समय-समय पर नदियों और गांवों में सफाई अभियान भी चलाता है। इस मौके पर ग्रीन क्लब के विरेंद्र सिंह नेगी, मुकेश सिंह, पंकज सिंह बिष्ट, मुकेश सिंह पटवाल, सुमित बिष्ट, बीना नेगी, बबीता मेहरा, दीपा आर्या, किरन घुघत्याल, प्रियंका नेगी, रश्मि बिष्ट, कविता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन