फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There. will. relief. jam. Kainchi Dham, bypass. built.

Almora News: कैंची धाम में जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेगा बाईपास

Wed, 09 Oct 2024 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 09 Oct 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
There. will. relief. jam. Kainchi Dham, bypass. built.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित कैंची धाम में लगने वाले जाम से अब लोगों को जल्द निजात मिलेगी। इसके लिए यहां से रातीघाट तक बाईपास का निर्माण किया जाएगा। 15 अक्तूबर को अधिकारियों की टीम यहां आएगी और यहां का स्थलीय निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। इसके चलते यहां आने वाले सैलानियों की तादाद काफी अधिक होती है। ऐसे में यहां कई बार जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इसके लिए अब कैंची धाम के पास स्थित हड़यपा बैंड से भवाली सैनेटोरियम होते हुए रातीघाट तक बाईपास का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि इसके मार्ग के निर्माण के लिए अधिकारियों की एक टीम 15 अक्तूबर को यहां आएगी। उन्होंने बताया कि इस बाईपास के निर्माण के बाद जहां कैंची धाम में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं यात्रियों को भी इस बाईपास से सफर करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed