फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There was no electricity for 18 hours in 30 villages of Salt Almora

Almora: 30 गांव...18 घंटे गुल रही बत्ती, 15 हजार से अधिक की आबादी परेशान; गर्मी के बीच गुजारनी पड़ी रात

Mon, 17 Jun 2024 01:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 17 Jun 2024 01:51 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकास खंड में मौलेखाल फीडर से जुड़े 30 से अधिक गांवों में 18 घंटे बत्ती गुल रही। ऐसे में क्षेत्र की 15 हजार से अधिक की आबादी को अंधेरे में गर्मी के बीच रात गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन
There was no electricity for 18 hours in 30 villages of Salt Almora
गर्मी के बीच बिजली की कटौती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकास खंड में मौलेखाल फीडर से जुड़े 30 से अधिक गांवों में 18 घंटे बत्ती गुल रही। ऐसे में क्षेत्र की 15 हजार से अधिक की आबादी को अंधेरे में गर्मी के बीच रात गुजारनी पड़ी। आए दिन बिजली कटौती से क्षेत्र के लोगों में यूपीसीएल के खिलाफ खासा आक्रोश है।

सल्ट के रणथंबल, नौकुचिया, जालीखान, बांगीधार, जसपुर, मैणाकोट, देवीखाल, भैरंगखाल, भ्याड़ी , कोटाचामी, कटरिया आसूतले, कालीगांव सहित 30 से अधिक गांवों में बीते शनिवार बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण पूरी गर्मी सहते हुए बिजली का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ा। ग्रामीणों को भीषण गर्मी में घरों के बाहर आंगन में रात गुजारनी पड़ी। 18 घंटे बाद दूसरे दिन रविवार को यूपीसीएल की टीम ने खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की। बिजली आने से लोगों को राहत मिली। लोगों का कहना है आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी यूपीसीएल उनकी इस परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रहा है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora: शादी के नौ दिन बाद ही छूटा पति-पत्नी का साथ, मां पूछ रही है कहां है बेटा; सैनिक भाई के सामने तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों को उठाना पड़ा नुकसान
बिजली की आपूर्ति ठप रहने से जहां लोग गर्मी से बेहाल रहे वहीं कारोबारियों को भी खासा नुकसान झेलना पड़ा। आटा चक्की, साइबर कैफै, सीएसएसी सेंटर में काम पर ठप रहा। वहीं भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से फ्रिज में रखी आइसक्रीम पिघल गई।

मौलेखाल फीडर के एक फेज में खराबी आने से कुछ गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-राकेश कुमार, ईई, यूपीसीएल, सल्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed