फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There is no specialist for castration of dogs

Almora News: कुत्तों के बधियाकरण के लिए नहीं है विशेषज्ञ

Thu, 20 Apr 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 20 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
There is no specialist for castration of dogs
नगर में इस तरह गलियों में छाया है लावारिस कुत्तों का आतंक।। संवाद
अल्मोड़ा। नगर में लावारिस कुत्तों और बंदरों से निजात मिलने की उम्मीद कम है। यहां कुत्तों के बधियाकरण के लिए पंजीकृत संस्थाएं नहीं मिल रहीं हैं तो बंदरों के बधियाकरण के लिए विशेषज्ञ नहीं हैं। ऐसे में इनकी आबादी लगातार बढ़ रही है और लोग इनके हमले का शिकार होकर अस्पताल की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। दरअसल कुत्तों का बधियाकरण पशु कल्याण बोर्ड से अधिकृत और पंजीकृत संस्थाएं ही कर सकती हैं।
विज्ञापन

नगर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती आबादी रोकने के लिए पालिका ने इनके बधियाकरण की योजना बनाते हुए पंजीकृत संस्थाओं से आवेदन मांगे। दो साल में तीन बार विज्ञप्ति निकालने के बाद भी एक भी संस्था ने आवेदन नहीं किया और पालिका को मायूस होना पड़ा। हालात यह हैं कि नगर में लावारिस कुत्तों की आबादी एक हजार से अधिक पहुंच गई हैं। आबादी बढ़ने से इन्हें पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है और ये हिंसक हो गए हैं। बीते तीन महीने में लावारिस कुत्तों के हमले में 303 लोग अस्पताल पहुंचे हैं। शाम होते ही लोग नगर की गलियों में अकेले आवाजाही करने से डरने लगे हैं लेकिन इनके आतंक से निजात दिलाने के उपाय किसी के पास नहीं हैं।
विज्ञापन

बंदरों के बधियाकरण के लिए नहीं हैं विशेषज्ञ
अल्मोड़ा। नगर में बंदरों से सुरक्षा की जिम्मेदारी पालिका की है तो ग्रामीण क्षेत्रों में वन विभाग की। दोनों ही इनके बधियाकरण के लिए विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहे हैं। दो साल पूर्व बंदरों के बधियाकरण में पारंगत भवाली में तैनात पशु चिकित्सक के माध्यम से इस काम को अंजाम दिया था। एक साल पूर्व उनका स्थानांतरण होने से पालिका, वन विभाग के साथ ही जिले के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। बंदरों की आबादी लगातार बढ़ रही है। पर्याप्त भोजन न मिलने से ये लोगों पर हमला करने के साथ ही खेती को भी उजाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पूर्व 981 कुत्तों का हुआ बधियाकरण
अल्मोड़ा। दो साल पूर्व पालिका ने कुत्तों के बधियाकरण का अभियान चलाया। किसी तरह पशु कल्याण बोर्ड में पंजीकृत दिल्ली की संस्था ने तब पालिका का साथ देते हुए 981 कुत्तों का बधियाकरण किया। तब से पालिका का साथ देने के लिए पंजीकृत संस्थाएं किनारा कर रही हैं, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
कोट-
पशु कल्याण बोर्ड से पंजीकृत संस्थाएं हीं कुत्तों का बधियाकरण कर सकती हैं। लगातार विज्ञप्ति निकालने के बाद भी संस्थाएं आवेदन नहीं कर रहीं। बंदरों को पकड़ने के साथ उनका बधियाकरण जरूरी है, लेकिन इसके लिए यहां विशेषज्ञ नहीं हैं।

भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
कोट
भवाली में तैनात पशु चिकित्सक कुत्तों और बंदरों का बधियाकरण में पारंगत थे। जिनका एक साल पूर्व स्थानांतरण हो गया। तब से यहां इस कार्य के लिए विशेषज्ञ नहीं हैं। वन विभाग के पास भी विशेषज्ञों की कमी है।
डॉ. उदयशंकर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed