फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   there can be any accident in the school

इस स्कूल में तो कभी भी हो सकता है हादसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
there can be any accident in the school
सल्ट के प्राथमिक विद्यालय खटोली के भवन की टूटी छत । - फोटो : ALMORA
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। सल्ट तहसील के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खटोली तल्ला सल्ट के भवन की छत काफी समय से टूटी हुई है और छत का बड़ा हिस्सा गायब है। जिससे बारिश का पानी भीतर आता है। बच्चे इसी छत के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इधर अभिभावक संघ ने बैठक आयोजित करके भवन को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय की जीर्ण-शीर्ण हालत को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में विद्यालय में 36 बच्चे अध्ययनरत हैं। 2016 में क्षेत्र की जनता की मांग पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र जीना ने भी मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को पत्र लिखकर इस भवन को दुरुस्त करने को कहा पर विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र इस भवन को ठीक नहीं किया गया तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बैठक में रमेश गिरि, गोपाल सिंह, आनंद सिंह, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह, सुंदर गिरि, सुंदर सिंह आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed