फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thefts were uncovered in the military field

सैन्य क्षेत्र में हुईं चोरियों का पर्दाफाश

Mon, 06 Mar 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 06 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Thefts were uncovered in the military field
पुलिस टीम के साथ चोरी का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

 कोतवाली पुलिस ने सैन्य क्षेत्र में हुई कई चोरियों का खुलासा किया है। चोरियों का आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक पूर्व फौजी निकला। आरोपी ने सेना के कर्नल, मेजर और केंद्रीय विद्यालय की आवासीय कालोनी में चोरियां की थी। पुलिस ने आरोपी को उसके गरुड़ बैजनाथ स्थित सिरकोट गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, साथ ही चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है, जबकि हजारों रुपए की नकदी आरोपी खर्च कर चुका है।

विज्ञापन


मालूम हो कि दिसंबर 2016 में सेना के मेजर अमित कुमार सांगवान, बीते माह 13 फरवरी को कर्नल हरिदासन और 27 फरवरी को केंद्रीय विद्यालय की स्टाफ कालोनी में दिन दहाड़े चोरियां हो गई थी। मामले की एफआईआर प्रभावितों ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी सेना का एक डिस्चार्ज जवान गरुड़ बैजनाथ के सिरकोट गांव निवासी देवेंद्र पाल सिंह है। सेना में रहते उच्चाधिकारियों के साथ विवाद के बाद उसने वीआरएस ले लिया था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस और एसओजी टीम ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है। उसके पास से चोरी किए गए लैपटॉप, मोबाइल बरामद हो गया है, इसके अलावा कई घरेलू सामान भी पकड़ा गया है। अलबत्ता चोरी की गई 32 हजार रुपए की नकदी आरोपी ने खर्च कर दी है। उसे धारा 457, 380 और 411 के तहत जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई हरीश प्रसाद, एसआई गौरव जोशी, एसओजी प्रभारी भूपाल राम, संदीप सिंह, त्रिलोक रौतेला, दीपक खनका आदि शामिल थे।  \

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed