फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The workers resolved to take the policies of the party to the people

Almora News: कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Thu, 06 Apr 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 06 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The workers resolved to take the policies of the party to the people
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का स्वागत करते कार्यकर्ता।। संवाद
अल्मोड़ा। भाजपा ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। प्रदेश के पूर्व महामंत्री सुरेश भट्ट ने यहां पहुंचकर भाजपा कार्यालय में झंडारोहण किया। कहा कि भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जो हर कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। कहा हर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों केे जन-जन तक पहुंचाकर इसे मजबूती देने का काम करेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महामंत्री भट्ट ने कहा कि भाजपा का गौरवशाली इतिहास रहा है। 6 अप्रैल 1980 को भाजपा अस्तित्व में आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है जो हर कार्यकर्ता की जीत है। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई। वहां वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश गुरुरानी, महिला जिलाध्यक्ष लीला बोरा, मीना भैंसोड़ा, राजीव गुरुरानी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने गिनाई पार्टी की उपलब्धियां
अल्मोड़ा। पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने पत्रकार वार्ता कर पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद से प्रेरित पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी प्रेरणा अंत्योदय का विचार भावना से काम करते अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है। देश के 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिल रहा है। 11 करोड़ निर्धन परिवारों को आवास दिए गए हैं। आगे भी पार्टी इन्हीं जन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रचंड जीत के साथ सत्ता पर काबिज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का नगर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने को कहा। यहां युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन जोशी, प्रदेश मंत्री रोहित ओजा, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन बहुगुणा, पारस कांडपाल, मोहित तिवारी, कन्हैया बिष्ट, संजय बिष्ट, प्रकाश सिंह बिष्ट, नमन गुरुरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed