{"_id":"67eba08ba22569f83b0d0658","slug":"the-woman-who-was-injured-after-a-boulder-fell-on-her-bike-died-in-almora-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाइक पर बोल्डर गिरने से घायल हुई महिला ने तोड़ा दम, समय से मिलती एंबुलेंस तो शायद बच जाती अनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाइक पर बोल्डर गिरने से घायल हुई महिला ने तोड़ा दम, समय से मिलती एंबुलेंस तो शायद बच जाती अनीता
Tue, 01 Apr 2025 01:45 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:45 PM IST
सार
Almora News: बाइक पर बोल्डर गिरने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
अनीता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्मोड़ा क्षेत्र में बाइक पर बोल्डर गिरने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई है। गांव देवरापानी निवासी 33 वर्षीया अनीता पत्नी चंदन राम ने उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेष में दम तोड़ा। बाइक पर पत्थर गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए अनीता और चंदन सिंह को शनिवार को पीएचसी भतरौंजखान लाया गया था। यहां कोई एलोपैथिक चिकित्सक नहीं होने से उन्हें तत्काल रामनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
चंदन सिंह को भर्ती किया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद अनीता को काशीपुर रेफर कर दिया। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। 29 मार्च को अनीता भिकियासैंण गई थीं।
विज्ञापन
भिकियासैंण के निगराली गांव निवासी चंदन सिंह की बाइक में बैठकर वह घर लौट रही थीं। रास्ते में डिग्री कालेज के पास ऊपर से आया एक बोल्डर उनकी बाइक पर आ गिरा। पत्थर अनीता और चंदन सिंह से टकराते हुए नीचे गिरा। गंभीर चोट आने से दोनों वहीं गिर गए। अनीता के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी हालत नाजुक हो गई जबकि चंदन सिंह को भी गंभीर चोटें आई। उनके दो जगह फ्रैक्चर बताया गया है।
विज्ञापन