फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   the wait is over, autumn festival begins today

रानीखेत में आज होगा शरदोत्सव समारोह का रंगारंग आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
the wait is over, autumn festival begins today
रानीखेत महोत्सव का लोगो। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
इंतजार की घड़ियां खत्म, शरदोत्सव आज से
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों में देर रात तक झूमेंगे दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत की स्थापना के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रानीखेत में तीन अक्तूबर से शरदोत्सव का रंगारंग आगाज होगा। दोपहर एक बजे विद्यालयी बच्चों द्वारा नगर में भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अपराह्न तीन बजे से उद्घाटन समारोह होगा। सायंकाल चार बजे से संस्कार ग्रुप अल्मोड़ा की तरफ से कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।

रात्रि आठ बजे लेजर शो और साढ़े आठ बजे संकल्प खेतवाल एंड ग्रुप द्वारा कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। चार अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से बेबी शो, दो बजे से फैंसी ड्रेस, अपराह्न साढ़े तीन बजे से लोक परिधान प्रतियोगिता, सायंकाल पांच बजे पटियाल ग्रुप का भांगड़ा, साढ़े छह बजे से नेहरू सांस्कृतिक कला केंद्र के कार्यक्रम, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा होगा। सायंकाल साढ़े आठ बजे बॉलीवुड स्टार नाइट के तहत गायिका महालक्ष्मी अय्यर कार्यक्रम पेश करेंगी। पांच अक्तूबर को दोपहर एक बजे ऐपण, मेहंदी प्रदर्शन, शस्त्र प्रदर्शनी, दो बजे से डाग शो प्रतियोगिता, पांच बजेसे इलाहाबाद ग्रुप के कार्यक्रम होंगे। साढ़े छह बजे से तनूरा डांस, साढ़े सात बजे गायिका प्रियंका महर कार्यक्रम पेश करेंगी। छह अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता, दो बजे से अंतर विद्यालयी लोकनृत्य प्रतियोगिता, साढ़े चार बजे से इलाहाबाद ग्रुप फैजाबाद की टीम के कार्यक्रम होंगे। साढ़े सात बजे से पं. सलिल भट्ट मोहन का वीणा वादन होगा। सात अक्तूबर को वाइस ऑफ रानीखेत का ग्रैंड फिनाले होगा। पांच बजे से आर्मी बैंड, छह बजे से उत्तराखंडी नाइट में रमेश बाबू गोस्वामी कार्यक्रम पेश करेंगे। साढ़े आठ बजे से बॉलीवुड नाइट होगी। आठ बजे दोपहर दो बजे से झोड़ा प्रतियोगिता होगी। छह बजे अभिमन्यु वध नाटिका होगी। साढ़े सात बजे बॉलीवुड नाइट राकनामा बैंड होगा। नौ अक्तूबर को जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल द्वारा नाटक मंचन किया जाएगा। तीन बजे समापन समारोह में पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन

फोटो: 02 आरकेटी 01पी: लोगो शरदोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed