{"_id":"697f9e060f69492bd4000724","slug":"the-volunteers-were-inspired-to-serve-the-nation-almora-news-c-232-1-alm1002-139320-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्वयंसेवियों को राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्वयंसेवियों को राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित
Mon, 02 Feb 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का रविवार को शुभारंभ हुआ। शिविर में 50 स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मधन सिंह ने की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल कुमार पंत ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने एनएसएस ध्येय गीत की प्रस्तुति देकर समां बाध दिया। वहां रवींद्र मुस्यूनी, पूरन सिंह नेगी, विक्रम चंद्र सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन