फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Uttarakhand Utthan Yatra reached Dwarahat, raising issues regarding Gairsain as the capital and land laws.

Almora News: उत्तराखंड उत्थान यात्रा द्वाराहाट पहुंची, गैरसैंण राजधानी और भू-कानून का मुद्दा उठाया

Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Uttarakhand Utthan Yatra reached Dwarahat, raising issues regarding Gairsain as the capital and land laws.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल की जागेगा उत्तराखंड, जीतेगा उत्तराखंड थीम पर आयोजित उत्तराखंड उत्थान यात्रा बुधवार को द्वाराहाट पहुंची। यात्रा के दौरान दल के नेताओं ने पहाड़ की मूलभूत समस्याओं को उठाते हुए भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यात्रा का काफिला कौसानी से सोमेश्वर, बिंता, बग्वालीपोखर और मल्ली मिरई होते हुए घटगाड़ पहुंचा। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा जुलूस के रूप में त्रिमूर्ति चौक पहुंची। इसके बाद मुख्य चौराहे पर जनसभा हुई। जनसभा को उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, काशी सिंह ऐरी, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी और डॉ. सुरेंद्र नेगी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने प्रदेश की समस्याओं के लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य गठन की मूल अवधारणा के अनुरूप पहाड़ के लोगों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने जल, जंगल और जमीन के सवालों के साथ सशक्त भू-कानून लागू करने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए। यात्रा का स्वागत करने वालों में उक्रांद जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला, ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष सुशील शाह, देवेंद्र बिष्ट, गुंजन लाल शाह, राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र बजेठा, कैलाश फुलारा, महेश पंत, विपिन पंत, हिम्मत सिंह अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन

यूकेडी का 10 सूत्री नीति-संकल्प पत्र जारी



बागेश्वर। यूकेडी ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और जनसरोकारों को लेकर एक बार फिर अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। बुधवार को नगर के निजी होटल में शीर्ष नेतृत्व ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए पार्टी का 10 सूत्री नीति-संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी नेताओं ने साफ किया कि राज्य की अस्मिता, संसाधनों के संरक्षण और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए यूकेडी उत्तराखंड उत्थान यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर जनता को लामबंद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व विधायक डीडीहाट काशी सिंह ऐरी और केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि बारी-बारी से सत्ता पर काबिज रही भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से आज राज्य का मूल स्वरूप खतरे में है। इस मौके पर पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, नारायण सिंह जमवाल, जिलाध्यक्ष मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।

चौखुटिया पहुंची यूकेडी की उत्तराखंड उत्थान यात्रा

चौखुटिया(अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड उत्थान यात्रा बुधवार को चौखुटिया पहुंची। रामगंगा आरती घाट पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि छोटी-छोटी मांगों के लिए जनता को आंदोलन करना पड़ रहा है। सरकार की घोषणाओं का समय पर क्रियान्वयन नहीं होना उसकी असंवेदनशीलता दर्शाता है। उन्होंने अंकिता प्रकरण में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से यूकेडी को एक मौका देने की अपील की। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, काशी सिंह ऐरी, नारायण जंतवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed