{"_id":"c793cad0ba29e3a273b32c496c2a9ab8","slug":"the-three-samples-of-food-from-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों से खाद्य सामग्री के तीन सेंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों से खाद्य सामग्री के तीन सेंपल लिए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने जागेश्वर क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंटों, ढाबों, होटलों और दुकानों का निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर तीन दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यवसायियों को मिलावटी सामान नहीं बेचने और सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जागेश्वर क्षेत्र के कई दुकानों, होटलों, ढाबों, रेस्तराओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने होटल, ढाबे और रेस्तरां संचालकों से भोजन पकाने में स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर क्षेत्र की तीन दुकानों से राजमा, अरहर और चीनी के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
इन सेंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित खाद्य और औषधि प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने खाद्य सामग्री विक्रेताओं से कहा कि मिलावटी सामग्री स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक है। इसलिए विक्रेता शुद्धता परक सामग्री ही बेचें।