फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The speeding car lost control on a hilly bend and the driver lost control of the steering

Almora Road Accident: पहाड़ी मोड़ पर बेकाबू हो गई थी तेज रफ्तार कार, स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं रख पाया चालक

Sat, 28 Feb 2026 12:56 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Feb 2026 12:56 PM IST
सार

अल्मोड़ा ताकुला क्षेत्र के चुराड़ी बैंड के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 11 माह के बच्चे और दो लोगों की मौत के बाद  परिजन बदहवास हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
The speeding car lost control on a hilly bend and the driver lost control of the steering
चुराड़ी बैंड के पास इसी स्थान से कार खाई में समाई। - फोटो : स्रोत: जागरूक पाठक

विस्तार

अल्मोड़ा के बसौली में दर्दनाक हादसे के मामले में प्रथमदृष्टया सामने आया है कि कार चालक चुराड़ी बैंड के पास स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रफ्तार अधिक होने के कारण संभलने का मौका नहीं मिल पाया और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। ब्रीजा कार नीचे गिरी ताे उसके परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल वाहन के मालिक गोपाल आर्य (50) स्वयं प्रशिक्षित चालक हैं। उन्होंने आराम और सुविधा के लिए वाहन में किराये के चालक को रखा है। शादी समारोह से दिल्ली को लौटते समय करीब 10 किलोमीटर सफर के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा। वाहन लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में घायल चालक अर्जुन कुमार (36) और महेश आर्या (25) का इलाज बेस अस्पताल अल्मोड़ा में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जया (23) गोपाल आर्य (50) और संजय (21) को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक घायलों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

खुशियों में शामिल होने आए, मातम में शरीक होकर लौटे

अल्मोड़ा में चुराड़ी बैंड के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। 11 महीने के मासूम रेहान की मौत से गांव का हर व्यक्ति स्तब्ध है। परिजन बदहवास हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है। मासूम के दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में जान गंवाने वाली मंजू देवी (44) और दिनेश राम (50) के घरों में भी सन्नाटा पसरा है। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ पीड़ित परिवारों के घरों पर जुटी रही। गांव के युवाओं ने बताया कि परिवार शादी समारोह से खुशी-खुशी लौट रहा था लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि रास्ते में ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा। शुक्रवार साम जैसे ही तीनों के शव उनके गांव पहुंचे तो वहां मौजूद प्रत्येक की आंखें नम हो गईं। क्षेत्र शोक में डूब गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे

अल्मोड़ा ताकुला क्षेत्र के चुराड़ी बैंड के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 11 माह के बच्चे और दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, जहां पर वाहन का हादसा हुआ वहां पर सड़क चौड़ी है। रफ्तार अधिक होने के कारण इससे चालक संतुलन खो बैठा होगा। प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, हादसे की जांच और सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed