फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The smugglers with heads, claws and skins killed by leopard

तेंदुए को मारकर सिर, पंजे और खाल ले गए तस्कर

Thu, 09 Nov 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Thu, 09 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा से करीब 50 किमी दूर काफलीखान के निकट काफली खन्याड़ी के जंगल में वन्य जीव तस्कर एक तेंदुए को मारकर उसका सिर, खाल और पंजे भी काटकर ले गए। आशंका है कि कुख्यात वन्य जीव तस्करों ने तेंदुए को गोली से मारकर इस घटना को अंजाम दिया है। मृत तेंदुए के शरीर में गोली के भी निशान हैं। क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है। सूचना मिलने पर वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने वन्य जीव एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएफओ आरसी शर्मा ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में शातिर गिरोह का हाथ माना जा रहा है। वन विभाग ने खुफिया तंत्र को भी सजग कर दिया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह किसी ग्रामीण ने भनोली तहसील के अंतर्गत काफली खन्याड़ी के जंगल में सड़क से करीब दो किमी दूर एक गधेरे के पास तेंदुए का क्षत-विक्षत शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर वन दरोगा रघुनाथ प्रसाद, खजान मेहता, महेश पांडे आदि कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। तेंदुए के शव की हालत देखकर वन कर्मियों के होश उड़ गए। मृत मादा तेंदुए का सिर कटा हुआ था और साथ ही तस्कर उसकी खाल और पंजों को काट कर ले गए थे। बाद में वन कर्मी शव को सड़क तक लाए और सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारे गए तेंदुए की लंबाई करीब आठ फुट है। बाद में वन रेंजर मनोज सनवाल भी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


शव में गोली के निशान भी पाए गए हैं। शव को देखकर माना जा रहा है कि तेंदुए को मारने के बाद खाल आदि एक-दो दिन पहले ही निकाली गई है। सिविल सोयम वन प्रभाग के डीएफओ आरसी शर्मा ने बताया है कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। डीएफओ ने भी तेंदुए को गोली से मारे जाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed