फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The school's residential colony theft

केंद्रीय विद्यालय की आवासीय कालोनी में चोरी

Mon, 27 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 27 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
The school's residential colony theft
चोरों द्वारा घर में बिखेरा गया सामान। - फोटो : अमर उजाला

 क्षेत्र में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चोरों ने सोमवार की सुबह यहां केंद्रीय विद्यालय की आवासीय कालोनी में ताले तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड, नकदी सहित हजारों का माल पार कर लिया। घटना को चोरों ने तब अंजाम दिया जब विद्यालय में एक सम्मान समारोह था और सभी लोग समारोह की तैयारियों में व्यस्त थे।

विज्ञापन


इधर पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता की अव्वल छात्रा मेघा खाती के सम्मान समारोह की तैयारियां चल रही थीं, इसी बीच चोरों ने विद्यालय की स्टाफ कालोनी में धावा बोल दिया। सबसे पहले चोरों ने कालोनी में रहने वाली शिक्षिका निधि जोशी के कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन, एटीएम और आठ सौ रुपए की नकदी पार की, उनकी रूम पार्टनर शिक्षिका बिन्नी उप्रेती के कमरे को भी चोरों ने खंगाला। शिक्षिका बिन्नी छुट्टी पर हैं अलबत्ता नुकसान का आंकलन नहीं हो सका।
विज्ञापन


शिक्षिका नीतू जुयाल के कमरे के ताले तोड़कर चोर वहां से लैपटाप, दो हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। शिक्षणेतर कर्मचारी प्रेम सिंह के कमरे से एक हजार की नकदी को भी चोर ले गए। शिक्षक राकेश के घर का ताला तोड़ने का प्रयास भी चोरों ने किया, लेकिन ताला नहीं टूट सका। पीड़ितों की ओर से घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी गई है। सूचना के बाद कोतवाल संजय गर्ब्याल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मुआयना कर फिंगर प्रिंट भी लिए। कोतवाल संजय गर्ब्याल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। शीघ्र ही खुलासा करने के प्रयास होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed