{"_id":"1118d1e7e1ccf022abd987aa883c5a36","slug":"the-road-will-now-complete-the-dream-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का सपना अब होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का सपना अब होगा पूरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 20 सालों से सड़क की बाट जो रहे गगास ऐराड़ी के ग्रामीणों की मुराद अब पूरी हुई है। विधायक मदन बिष्ट ने गगास-ऐराड़ी मोटर मार्ग, डोटलगांव मोटर मार्गों का शिलान्यास किया, कहा कि शीघ्र ही दोनों मार्गों का निर्माण कार्य शुरू होगा। विधायक ने कहा कि उन्होंने पूरी विधानसभा को सड़क जाल से जोड़ने का वायदा किया था, इसी के तहत इन मार्गों का भी शिलान्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक मदन बिष्ट ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाली डोटलगांव 7.5 किमी मोटर मार्ग और 89 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत गगास-ऐराड़ी पांच किमी मोटर मार्गों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। पूरे गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। ऐराड़ी के ग्रामीण पिछले 20 साल से इस मोटर मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश भट्ट, नारायण रावत, त्रिलोक सिंह, उम्मेद सिंह, बीडीसी राजेंद्र रौतेला, पंकज बिष्ट, प्रताप टाइगर, नारायण रावत, विजेंद्र बजेठा, पंकज अधिकारी, जगत सिंह, शंकर कैड़ा, दीपक साही, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही, कुंदन सिंह सहित तामम लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने सड़क के लिए विधायक का आभार भी जताया।
विज्ञापन