फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The road connecting the Dhaula Devi development block headquarters is in disrepair

धौलादेवी विकासखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The road connecting the Dhaula Devi development block headquarters is in disrepair
डामर उखड़ने से बदहाल धौलादेवी ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क। - फोटो : ALMORA
काफलीखान (अल्मोड़ा)। धौलादेवी ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग के हाल बेहाल हैं। 600 मीटर लंबे इस मार्ग में एक-एक फुट गहरे और एक मीटर तक चौड़े गड्ढे हैं। डामर उखड़ने से सड़क पूरी तरह ही गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी है। अब तक कई दोपहिया वाहन चालक इस सड़क पर चोटिल हो चुके हैं। सड़क खराब होने से पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

धौलादेवी- खेती मुख्य मोटर मार्ग से लगभग 600 मीटर लंबी सड़क ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ती है। डामर उखड़ने से सड़क के बीच एक फीट गहरे और एक मीटर चौड़े गड्ढ़े बन गए हैं। गड्ढ़ों में रपटकर आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सड़क पर करीब पांच साल पूर्व डामरीकरण हुआ था। अब डामर उखड़ चुका है और पूरी सड़क गड्ढ़ों में ही तब्दील हो चुकी है। बारिश होने पर इन गड्ढ़ों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की ओर से गड्ढों में मिट्टी से भर कर सड़क को चलने लायक बनाया जाता है। बारिश होने पर गड्ढ़ों में भरी मिट्टी बह जाती है। सड़क पर फिर से गड्ढ़े बन जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लॉक कार्यालय लाखों रुपये की कार्य योजना बनाता है लेकिन इस मार्ग की आज तक सुध नहीं ली। इससे जनता में भी रोष है। क्षेत्रीय लोगों ने ब्लॉक प्रशासन से इस मार्ग को जल्द ठीक करने की मांग की। यह मार्ग दर्जनों ग्राम पंचायतों को जोड़ता है। इसके बावजूद सड़क बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सड़क ब्लॉक के अधीन है। जिला योजना में सड़क के सुधारीकरण के लिए पांच लाख का प्रावधान किया गया है। अब तक इसके लिए बजट अवमुक्त नहीं हुआ है। बजट मिलने के बाद सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा।
केशर सिंह बिष्ट, एडीओ, धौलादेवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed